ramcharitmanas

चीन की वे बातें, जो आपको पता नहीं होंगी

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (18:54 IST)
पेइचिंग। इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी यह कहेंगे कि चीन में यह सब भी होता है..? इसकी जानकारी तो हमें बिल्कुल नहीं थी। दरअसल, ये सब चीन के वे राज हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं।
 
चीन में बहुत सारी लड़कियां अपनी शादी से पहले प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से फिर से अपनी वर्जिनिटी दोबारा पाने का काम कर रही हैं। 
 
वहां कई लोग अपने बच्चों के नाम ओलिम्पिक जैसे बड़े खेलों के नाम पर भी रखते हैं। देश में बहुत सी जोडि़यों को फैमिली प्लानिंग सर्टिफिकेट लेना होता है। यह बच्चा पैदा होने से पहले या होने के बाद लिया जा सकता है।
 
शाम सात बजे से ज्यादातर चीनी एक ही चैनल देख रहे होते हैं और चीन बस एक टाइम जोन अपनाता है। चीन में कुत्तों को मार के खाने का त्योहार बनाया जाता है जिसमें कुत्तों को मारकर खाया जाता है। देश में ईसाई लोगों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब चीन में सबसे ज्यादा ईसाई होंगे।
 
चीन में लगभग सभी लोग एक ही वक्त पर छु‌ट्टियों के लिए निकलते हैं। चाइनीज न्यू ईयर के वक्त पर मिलने वाली 40 छुट्टियों के दौरान लगभग 3 करोड़ 70 लाख लोग चीन में कहीं न कहीं घूम रहे होते हैं।
 
चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी के दौरान एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जनता को जुर्माना भरना पड़ता था। लेकिन अब बच्चों की संख्‍या को दो कर दिया गया है।
 
चीन में अगर ट्रैफिक जाम में फंस गए हैं तो किसी को बुलाकर मोटरसाइकिल से उसके साथ जा सकते हैं। अपनी कार में किसी को हायर कर बिठाकर वहां से निकल सकते हैं। वह ट्रैफिक फ्री होते ही आपकी कार वहां पहुंचा देगा जहां पहुंचनी चाहिए थी।
 
वहां खाने के साथ बड़ी भूलें देखने को मिलती हैं। जैसे टोफू (सोया पनीर) में सीवर वेस्‍ट का मिलना दुखद है। विदित हो कि चीन में 14 साल प्ले स्टेशन और एक्सबॉक्स जैसे वीडियो गेम्स पर प्रतिबंध लगा था। इसे पिछले साल ही हटाया गया है।
 
चीनी लोग किसी भी चीज की नकल करने में माहिर होते हैं। फिर वह कोई चश्मा हो या शंघाई की तरह एक थीम टाउन। देश में जगह की बहुत कमी है और कम से कम 350 लाख लोग आज भी चीन में गुफाओं में रहते हैं।
 
लोग वहां सिर्फ मजे के लिए ड्रिंक नहीं करते। वहां कई बार लोगों को बॉस, ‍अपने मालिक के कहने पर भी पीना पड़ता है।
 
चीनी शोधकर्ता पांडा का सूट पहनकर जंगलों में शोध करते हैं ताकि जानवरों को बेवकूफ बना सकें। देश में औरतों को प्रेगनेंसी के बाद एक महीने तक बेडरेस्ट लेना ही होता है।
 
चीन में बौनों का एक थीम पार्क है। इसका नाम किंगडम ऑफ लिटिल पार्क है। चीन की सेना दस हजार कबूतरों को ट्रेनिंग देने का काम कर रही ‌हैं। इनको रिजर्व पिजन आर्मी का नाम दिया गया है। जो एक बैकअप कम्यूनिकेशन की तरह काम करने के लिए उपयोग किया जाएगा। 
 
देश की एक बड़ी विशेषता यह है कि चीन में सबसे ज्यादा अजीबोगरीब इमारतें आपको देखने को मिलेंगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख