dharma sangrah
✕

‘अलेक्‍जेंडर’ हटेंगे पद से, आखिरी ‘तानाशाही’ होगी खत्म

Updated: शनिवार, 28 नवंबर 2020 (18:08 IST)
मिन्स्क, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने ऐलान किया है कि वो देश का नया संविधान लागू होते ही पद से हट जाएंगे। देशवासियों को उनके पद छोड़ने की चिंता नहीं करनी चाहिए।

पिछले काफी समय से बेलारूस में राष्ट्रपति लुकाशेंको को पद से हटाने की मांग लेकर लाखों लोक प्रदर्शन करते रहे हैं। ये प्रदर्शन तब शुरू हुए, जब चुनाव में फेवरिट मानी जा रही विपक्ष की नेता चुनाव हार गईं और उसके बाद राजधानी मिन्स्क की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने शुक्रवार को कहा कि-

मैं अपने लिए नए संविधान का निर्माण नहीं कर रहा हूं। नए संविधान लागू लागू होने के बाद मैं आपके साथ राष्ट्रपति के तौर पर नहीं रहूंगा। इसीलिए शांत रहें।

एलेक्जेंडर लुकाशेंको बेलारूस की सत्ता पर पिछले 26 सालों से काबिज हैं। पिछले कुछ महीने पहले हुए चुनाव में उनपर धांधली कर सत्ता पर बने रहने का आरोप लगा। उनके खिलाफ जब प्रदर्शन तेज हुए तो उन्होंने बर्बरता से उस आंदोलन को दबाया। हालात यहां तक बिगड़ गए कि कनाडा जैसे कई देशों ने लुकाशेंको पर प्रतिबंध भी लगा दिए। उन पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा था, जिसके बाद उनका ये नया बयान आया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में किसी अजनबी को देश की सत्ता नहीं सौंपना चाहते, क्योंकि देश की अधिकांश ताकत राष्ट्रपति के हाथ में होती है। ऐसे में पद का दुरूपयोग हो सकता है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

अगला लेख