sundarkand

अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण चुनौतियों की जड़ है पाकिस्तान : अमेरिका

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (10:39 IST)
वॉशिंगटन। अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत नामित किए गए जॉन आर. बास ने सांसदों से कहा कि अमेरिका, अफगानिस्तान में पाकिस्तान के समर्थन और सहयोग के बिना कामयाब नहीं हो पाएगा, जो युद्धग्रस्त इस देश में महत्वपूर्ण चुनौतियों की जड़ रहा है।
 
जॉन आर. बास ने अपने नामांकन को मंजूरी देने के लिए सीनेट की विदेश संबंधों की समिति के समक्ष हुई बहस के दौरान कहा कि अगर उनके नाम को मंजूरी मिल जाती है तो वे पाकिस्तान सरकार के रुख को बदलने की और इस समस्या का सबसे अच्छा समाधान खोजने की कोशिश करेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बास को अफगानिस्तान में अमेरिका का राजदूत नामित किया है।
 
बास ने कहा कि जाहिर तौर पर पाकिस्तान की अफगानिस्तान में अहम भूमिका है। जैसा कि हम जानते हैं, वे अफगानिस्तान में कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों की जड़ हैं इसलिए हमें काफी काम करना है। सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए बास ने कहा कि अमेरिका के पास अगर पाकिस्तान, उसके पड़ोसियों और व्यापक क्षेत्र में महत्वपूर्ण देशों का समर्थन और सहयोग नहीं होगा तो वह कामयाब नहीं हो पाएगा।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस जटिल परिदृश्य से गुजरते हुए हमारे पक्ष में जो बात है वह यह है कि हर कोई अफगानिस्तान में एक जैसे परिणाम देखना चाहता है। अफगानिस्तान में हिंसा जारी रहना और आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बने रहना किसी के भी हित में नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि हमारी चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि इन सभी देशों के बीच हम एक साझा रुख बनाएं कि कैसे हम वे परिणाम हासिल कर सकते हैं, जो हम सब देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिरता और सुरक्षा में इन देशों के हित में है। (भाषा) 
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख