Hanuman Chalisa
✕

आईएस के वीडियो में ब्रिट‍िश नागरिक

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2016 (10:23 IST)
लंदन। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सोमवार को जिन पांच लोगों की हत्या करने वाला वीडियो जारी किया था उसमें एक व्यक्ति ब्रिटेन का नागरिक बताया जा रहा है। 
        
मीडिया खबरों के मुताबिक आईएस के ताज़ा प्रोपेगेंडा वीडियो में ब्रिटेन के नागरिक सिद्धार्थ धर है। आईएस ने कल जो वीडियो जारी किया था उसमें पांच लोगों को कत्ल करते दिखाया गया था। आईएस का कहना था कि ये वह लोग हैं जो ब्रिटेन के लिए जासूसी कर रहे थे। 
        
मंगलवार को जारी ताजा वीडियों में ब्रिटेन के नागरिक सिद्धार्थ धर को दिखाया गया है। हालांकि आधिकारिक रुप से अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है। सूत्रों के अनुसार धर, पूर्वी लंदन का नागरिक है और धर्म परिवर्तन करके अबू रुमायाश के नाम से जाना जाता है। 
धर को गत वर्ष 2014 में गिरफ़्तार किया गया था लेकिन वह जेल तोड़ कर भाग निकलने में सफल रहा था। वह मूल रूप से हिंदू हैं लेकिन इस्लाम अपनाकर कट्टरपंथी संगठन अल मुहाजिरून से जुड़ गया था। 
          
इस्लामिक स्टेट के इस ताज़ा वीडियो की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस वीडियो में एक नक़ाबपोश बंदूकधारी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को चेतावनी देते हुए कह रहा है, 'हम जिहाद करते रहेंगे, तुम्हारी सीमाओं को तोड़कर एक दिन तुम्हारी ज़मीन पर आक्रमण करेंगे और शरिया के अनुसार शासन करेंगे।'
           
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इसे आतंकी संगठन की हताशा बताया और कहा कि ब्रिटेन इससे कभी भी भयभीत नहीं होगा। 10 मिनट के इस वीडियो में ब्रिटेन की भाषा में बात कर रहा एक बच्चा भी है जो इस्लाम में आस्था न रखने वालों के क़त्ल करने की बात कर रहा है। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल