Hanuman Chalisa
✕

SpaceX के रॉकेट से ISS के लिए रवाना हुए 4 अंतरिक्ष यात्री, ‘Crew 3’ मिशन को कमांड करेंगे भारतीय अमेरिकी राजा चारी

Updated: गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (11:44 IST)
केप केनेवरल (अमेरिका)। स्पेसएक्स ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया है। खराब मौसम सहित कई कारणों के चलते काफी विलंब के बाद आखिरकार बुधवार को स्पेसएक्स का रॉकेट इन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। 2 दिन पहले ही स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान से 4 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर लौटा था। इस मिशन को भारतीय अमेरिकी राजा चारी कमांड करेंगे।
 
राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने बताया कि बुधवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए 4 लोगों में जर्मनी के मैथियस मौरर भी शामिल हैं जिन्हें अंतरिक्ष जाने वाला 600वां व्यक्ति करार दिया गया है। उन्हें और नासा के अन्य 3 अंतरिक्ष यात्रियों को 24 घंटे के अंदर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाना चाहिए। खराब मौसम के कारण रॉकेट को उड़ान भरने में काफी देरी हुई थी। बुधवार रात बूंदाबांदी के बीच 4 अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने परिवार वालों को अलविदा कहा। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान लगाया था और उसमें सुधार आया भी।
 
गौरतलब है कि नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट 2 दिन पहले ही स्पेसएक्स के कैप्सूल से पृथ्वी पर लौटे थे। 200 दिन अंतरिक्ष केंद्र में बिताने के बाद ये वापस लौटे थे।(फ़ाइल चित्र)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख