Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान के कराची में विस्फोट, 5 की मौत, 15 घायल

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (18:07 IST)
कराची। पाकिस्तान के कराची में बुधवार को गुलशन-ए-इकबाल के मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में हुए धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। कुछ मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, मृतकों की संख्‍या 5 हैं। धमाके से आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गई। 
 
अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों और मृतकों को पटेल अस्पताल ले जाया गया है। विस्फोट के कारण का हालांकि अभी तक पता नहीं चला है।
 
मुबीना टाउन पुलिस थानाध्यक्ष ने कहा कि यह एक सिलेंडर विस्फोट लगता है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए घटनास्थल पहुंच रहा है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एलएएएस ने इस क्षेत्र को बंद कर दिया है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के साथ-साथ कुछ वाहनों को भी नुकसान हुआ है। (वार्ता)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख