• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

20 साल में बना 600 बच्चों का पिता...

ब्रिटेन
ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक के बारे में माना जाता है कि 20 साल की अवधि में उसके वीर्य से 600 बच्चों का जन्म हुआ। इस 600 बच्चों के पिता नाम बटरेल्ड वेसनर है। वेसनर का निधन 1972 में हुआ।

एक खबर की मानें तो उन्होंने 1940 के दशक से 1960 के दशक के दौरान अपने लंदन स्थित क्लीनिक में वीर्यदाता के तौर पर काम किया। उनके क्लीनिक के जरिए दो दशक की अवधि में करीब 1,500 महिलाओं ने गर्भ धारण किया।

दो ऐसे लोगों ने इस वैज्ञानिक के बारे में जानकारी दी है, जिनका जन्म इस क्लीनिक की मदद से हुआ था। एक जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक के जरिए पैदा हुए 1,500 लोगों में 600 से अधिक के पिता डॉ. वेसनर थे। इनमें कनाडा के डॉक्यूमेंटरी निर्माता बैरी स्टीवेंस और लंदन के वरिष्ठ वकील डेविड गोलांक्ज भी हैं। (भाषा)