मंगलवार, 1 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , सोमवार, 21 जुलाई 2014 (14:38 IST)

गाजा में लड़ाई में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत

इसराइली रक्षाबल
FILE
वॉशिंगटन। अमेरिका ने सोमवार को पुष्टि की कि इसराइली रक्षाबल (आईडीएफ) में शामिल उसके 2 सैनिक गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान मारे गए हैं।

विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि हम अमेरिकी नागरिकों मैक्स स्टीनबर्ग और सीन कार्मेली की गाजा में मौत होने की पुष्टि कर सकते हैं। 24 वर्षीय स्टीनबर्ग का परिवार कैलीफोर्निया में रहता है। वह गोलानी ब्रिगेड में था। वह शनिवार को मारे गए 13 लोगों में शामिल है।

टेक्सास निवासी 21 वर्षीय कार्मेली भी गोलानी ब्रिगेड में ही सैनिक था। वह गाजा में लड़ाई में मारा गया। इसके अलावा और कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है। (भाषा)