• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

परमाणु हथियार बना सकता है ईरान

ईरान
FILE
ईरान के एक प्रमुख सांसद ने कहा है कि देश के पास परमाणु हथियार बनाने का ज्ञान और वैज्ञानिक क्षमता है, लेकिन वह ऐसा कभी करेगा नहीं

सांसद गुलामरजा मिस्बाही मोगदम ने कहा कि ईरान उच्च संवर्धित यूरेनियम तैयार कर सकता है, जिसका इस्तेमाल परमाणु बम बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन इस रास्ते पर चलना ईरान की नीति नहीं है।

मोगदम ने शुक्रवार को संसद की समाचार वेबसाइट से कहा- ‘ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी क्षमता है, लेकिन वह कभी भी यह रास्ता नहीं चुनेगा।’

मोगदम एक सांसद हैं, एक सरकारी अधिकारी नहीं और उनके विचार ईरानी सरकार की नीति का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक प्रमुख ईरानी राजनीतिज्ञ ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की प्रौद्योगिकी क्षमता है। (भाषा)