• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

इराक के रेडलाइट इलाके में 29 महिलाओं की हत्या

इराक
FILE
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में दो इमारतों पर आज अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला करके 29 महिलाओं समेत 33 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं।

गृह मंत्रालय एवं पुलिस के मुताबिक हमले का निशाना बनीं पूर्वी बगदाद के जायुना परिसर में स्थित दोनों इमारतों को वेश्यावृत्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता था। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)