Daily Horoscope
✕

क्या होता है अंतरिम बजट, आम Budget से कितना होता है भिन्न?

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2024 (19:22 IST)
Interim Budget 2024: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सरकार द्वारा 1 फरवरी, 2024 को पेश किया जाने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। यह पूर्ण बजट नहीं होगा। पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद ही पेश किया जाएगा। अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) में आमतौर पर नई घोषणाएं भी नहीं की जाती हैं। आखिर क्या होता है अंतरिम बजट और इसे क्यों पेश किया जाता है और आम बजट से यह कितना भिन्न है। 
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण हर साल की तरह 1 फरवरी को बजट तो पेश करेंगी, लेकिन यह पूर्ण बजट नहीं होगा। यह अंतरिम बजट होगा। इसे अस्थायी बजट भी कहा जाता है। चूंकि यह बजट संक्षिप्त समय के लिए होता है, इसलिए आम बजट के मुकाबले काफी छोटा है। 2024-25 का बजट नई सरकार के गठन के बाद पेश होगा। चुनावी साल में आमतौर पर 2 बार बजट पेश किया जाता है।
 
2019 में भी आया था अंतरिम बजट : इससे पहले 2019 में भी सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था। तब पीयूष गोयल ने बजट पेश किया था। अंतरिम बजट में केंद्र सरकार खर्च के साथ ही आय का ब्योरा भी पेश करती है। दरअसल, ये बजट आने वाले कुछ समय के लिए होता है। फिर पूर्ण नई चुनी हुई सरकार पेश करती है। अंतरिम बजट में कोई बड़ी नीतिगत घोषणा भी नहीं की जाती है। 
 
आम बजट में पूरे वित्त वर्ष का ब्योरा होता है, उससे संबंधित घोषणाएं होती हैं, लेकिन अंतरिम बजट में ऐसा नहीं होता। इस बार अंतरिम बजट अप्रैल और मई माह के लिए पेश किया जाएगा। 2024-25 के लिए 
 
चुनाव आयोग के नियमानुसार सरकार को अंतरिम बजट में पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने की इजाजत नहीं होती। उसे इनकम टैक्स के नियमों में भी बड़े बदलाव की इजाजत नहीं है। जबकि, पूर्ण बजट में सरकार पॉलिसी के साथ ही इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र होती है। 
Edited by: Vrijendar Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख