Hanuman Chalisa
✕

क्या है Warren Buffett की best money advice?

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (17:28 IST)
Warren-Buffett 
 
- ईशु शर्मा 
 
शेयर बाजार के बिग बुल (big bull) कहे जाने वाले वॉरेन बफेट (Warren Buffett) की मनी एडवाइस (money advice) दुनिया का हर व्यक्ति जानना चाहता है। वॉरेन बफेट जो दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूचि में शामिल हैं और बर्कशायर हाथवे (Berkshire Hathaway) के मालिक भी हैं, उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में ही शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर दिया था और आज उनकी संपत्ति 108 डॉलर बिलियन (dollar billion) से भी ज़्यादा है। 
 
चलिए जानते हैं बफेट की कुछ 5 मनी एडवाइस जो आपको सीखा सकती है फाइनेंस मेनेजमेंट (finance management)- 
 
1. कभी पैसा मत खोना- 
 
वॉरेन बफेट कहते हैं कि 'रूल नंबर 1' कभी पैसा मत खोना और 'रूल नंबर 2' कभी रूल नंबर 1 मत भूलना।' बफेट का मानना है कि अगर आप कर्ज में काम कर रहे हैं तो आपने जहां से शुरुआत की थी, वहां वापिस जाना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा इसलिए आप भले ही अकेले पर हमेशा फायदे में रहकर काम करें। 
 
2. क्रेडिट कार्ड से कभी उधार न लें- 
 
अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड (credit card) का प्रयोग करते हैं, पर बफेट का मानना है कि हमेशा उधार लेने से बचना चाहिए खासकर की क्रेडिट कार्ड से, क्योंकि क्रेडिट कार्ड के इंट्रेस्ट रेट (interest rate) काफी ज़्यादा होते हैं और ये आपको कर्ज में भी डाल सकते हैं। 
 
3. अपने साथ हमेशा कैश रखें- 
 
बफेट कहते हैं कि 'व्यापार में कैश ऑक्सीजन की तरह होता है, जब मौजूद होता है तो हम कभी उसके बारे में नहीं सोचते, पर जब अनुपस्थित होता है तब हमें उसका एहसास होता है।' कैश आपके सामने होने से आपको समझ आता है कि आप कितने पैसे खर्च कर रहे हैं। 
 
4. खुद पर निवेश करें- 
 
बफेट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'जितना ज़्यादा हो सके उतना खुद पर निवेश करें क्योंकि आप खुद के लिए एक बहुत बड़ा असेट (asset) हो। आप खुद पर निवेश कर के अपने टैलेंट को बढ़ाए और खुद को मूल्यवान बनाएं।'
 
5. पैसों के बारे में सीखें- 
 
खुद पर निवेश करने के साथ ही, पैसों के बारे में सीखें कि किस तरह आप भी शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं या कैसे अलग-अलग माध्यम के ज़रिए अपनी पैसिव इनकम (passive income) कमा सकते हैं।

ALSO READ: क्या आपकी भी English लिखते समय होती है Grammar गलत? इन AI Tool का करें प्रयोग

ALSO READ: Youtube के नए CEO बनेंगे Neal Mohan: जानिए नील मोहन से जुड़ी 5 रोचक बातें
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख