Hanuman Chalisa

वॉल्ट डिज्नी का जीवन

जन्म : 5 दिसंबर 1901
मृत्यु : 15 दिसंबर 1966
 
वॉल्ट डिज्नी बीसवीं शताब्दी के दौरान मनोरंजन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है। वॉल्ट डिज्नी का पूरा जन्म नाम 'वाल्टर एलियास डिज़्नी' था। उनका जन्म शिकागो (इलिनॉइस, अमेरिका) में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम लिलियन बाउन्ड्स डिज़्नी था। वे एक समाजसेवक, अमेरिकी फिल्म निर्माता-निर्देशक, एनीमेटर, उद्यमी एवं लेखक थे। 
 
एक समय में वॉल्ट डिज्नी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक बन गए थे। उन्होंने अपने भाई रॉय ओ डिज़्नी के साथ संयुक्त रूप से वॉल्ट डिज्नी प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। इस कंपनी द्वारा बनाया गया मशहूर कार्टून मिकी माउस है। वॉल्ट डिज्नी ने संयुक्त रूप से स्थापित निगम को अब वॉल्ट डिज्नी कंपनी के नाम से जाना जाता है। जिसका सालाना कारोबार 35 अरब अमेरिका डॉलर के बराबर का है।
 
एनिमेशन के बादशाह वॉल्ट डिज्नी का बचपन बहुत ही संघर्षमय रहा। उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, फिर भी वे कभी अपने लक्ष्य से डिगे नहीं। वे जो एक बार जो ठान लेते वह करके रहते थे। डिज्नी का निधन वर्ष 1966 में अपना 65वां जन्मदिन मनाने के 10 दिन बाद बरबैंक (कैलिफोर्निया, अमेरिका) में हो गया था। ऐसी जानी-मानी फिल्मी हस्ती की 15 दिसंबर1966 को फेफड़ों के कैंसर से मृत्यु हो गई थी। 
 
वॉल्ट डिज्नी और उनके भाई रॉय के शिकागो, इलिनोइस स्थित आवास को एक संग्रहालय में तब्दील किया गया है। 
 
इसका निर्माण कार्य डिज्नी के 112वें जन्मदिन के साथ ही शुरू हुआ था। इस अवसर पर दोहरा जश्न मनाते हुए शिकागो के तत्कालीन मेयर राह्म इमेनुएल ने 5 दिसंबर को वॉल्ट डिज्नी दिवस घोषित किया। 

- राजश्री कासलीवाल
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

अगला लेख