Daily Horoscope
✕

जयंती विशेष : भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के बारे में 10 खास बातें

Updated: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (09:09 IST)
देश की पहली महिला शिक्षक, समाज सेविका और कवयित्री सावित्रीबाई ज्‍योतिराव फुले। सावित्री बाई फुले ने ऐसे दौर में अलख जगाई थी जब शायद लड़कियों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था। उन्‍होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर कई क्रांतिकारी काम किए है। सावित्री बाई फुले के बारे में 10 खास बातें -

1. सावित्री बाई का जन्‍म 3 जनवरी 1831 को दलित परिवार में हुआ था।  

2. मात्र 9 साल की उम्र में उनका 13 साल के ज्‍योतिबा फुले से विवाह हो गया था।  

3. सावित्रीबाई फुले बाल विवाह का विरोध तो नहीं कर सकी लेकिन अपने क्रांतिकारी पति ज्‍योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए कई कदम उठाएं। उन्‍होंने लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोलें। जिसमें से पहला और 18वां स्‍कूल पुणे में खोला था।  

4. सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला अध्यापक-नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थीं।  

5. असामाजिक और बुरी रीतियों के खिलाफ सावित्री बाई फुले ने अपने पति के साथ मिलकर आवाज उठाई।  छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह, और विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के  विरूद्ध काम किया।  

6. उन्‍होंने मजदूरों के लिए रात्रि में स्कूल खोला ताकि दिन में काम पर जानें वाले मजदूर रात में पढ़ाई कर सकें।  

7. गांव छुआ-छुत से परेशान लोगों को पानी नहीं मिल पाता था। ऐसे में सावित्री बाई फुले ने अपने घर का कुआं खोल दिया था।

8.सावित्री बाई ने बहुत बड़ा और साहसिक कदम उठाया।  जी हां, एक विधवा को आत्महत्या करने से रोका और उसकी डिलीवरी अपने घर पर कराई। बाद में सावित्री बाई ने पुत्र को पालकर बड़ा किया और डॉक्टर बनाया।  

9. 1897 में पुणे में प्लेग नामक बीमारी फैली लेकिन वह लोगों की सेवा करती रही है। ऐसे में सावित्री बाई भी इसकी चपेट में आग गई और 10 मार्च का उनका निधन हो गया।  

10.सावित्री बाई फुले का पूरा जीवन समाज सेवा में निकला। गलत के खिलाफ आवाज उठाई, समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, महिलाओं के हक के लिए लड़ी तो महामारी आने पर लोगों की सेवा करते-करते अंतिम सांस ली।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख