sawan somwar

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: युवाओं में जोश भर देंगे डॉ. कलाम के 10 महान प्रेरक विचार

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2024 (09:56 IST)
Highlights 
 
* एपीजे अब्दुल कलाम के महान विचार जानें।
* मिसाइल मैन के प्रेरणास्पद विचार।
* 27 जुलाई पुण्यतिथि पर जानें मिसाइल मैन के 10 विशेष वचन।

ALSO READ: 27 जुलाई पुण्यतिथि विशेष: मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन की 10 खास बातें
 
A. P. J. Abdul Kalam Quotes : 27 जुलाई को यानि कि आज 'मिसाइलमैन' के नाम से प्रसिद्ध रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उन्हें भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहा जाता है। कलाम साहब का जीवन संघर्ष और सफलता की अनूठी मिसाल से भरा रहा है। और उन्होंने जीवन की विषम परिस्थितियों के बावजूद वह सब कर दिखाया जिसका सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए असंभव है।

आइए आज यहां जानते हैं डॉ. कलाम के 10 अमूल्य विचार-
 
• मुश्किलों के बाद हासिल की हुई सफलता ही असली आनंद देती है। 
 
• मैं अलग सोचने वाले युवा लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि जिनमें कुछ खोजने का, घूमने का, नामुमकिन को संभव करने का और समस्याओं को जीतने का दम है वे इस मार्ग पर चलना जारी रखें।  
 
• एक नेता वह होता है जिसकी एक सोच हो, जिसमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। जो मुश्किलों में डरे नहीं। बल्कि उसे यह पता हो कि समस्याओं का सामना कैसे किया जाए। सबसे महत्वपूर्ण, जो अपनी बात पर कायम रहे।
 
• चलिए अपना आज कुर्बान करें ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल मिल सके। 
 
• अपने मिशन में कामयाब होने का सिर्फ एक ही रास्ता है, किसी भी काम को पूरी लगन के साथ करो।
 
• कलाम साहब कहते थे- सपने पूरे हों, इसके लिए पहले उन्हें देखना जरूरी होता है। 
 
• आसमान की तरफ देखो। हम अकेले नही हैं। सारा जहां हमारा दोस्त है और सपने देखने और उन्हें पूरा करने वालों की मदद करता है।
 
• अगर किसी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त होना है और खूबसूरत दिमाग वाले लोगों से भरना है तो समाज में तीन ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। वे हैं- पिता, माता और अध्यापक।
 
• जब तक भारत दुनिया का सामना नहीं करता, उसकी कोई इज्जत नहीं करेगा। इस संसार में डर के लिए कोई जगह नहीं है। ताकत सिर्फ ताकत का ही सम्मान करती है। 
 
• रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है और प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही शिक्षक बच्चों की रचनात्मकता को उभार सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख