बारिश ने किया मजा किरकिरा
मंगलवार शाम हुई बारिश ने संगीतप्रेमियों को खासा निराश किया। बारिश के चलते सोनू निगम का आयोजन रद्द कर दिया गया। इसका आयोजन ड्रीम्ज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में संस्था द्वारा सोनू निगम का सम्मान भी किया जाना था। यह सम्मान सोनू निगम के फिल्म जगत में 20 वर्ष पूरे किया जा रहा था। 'स्प्लैंडिड सोनू' नामक इस आयोजन में संगीत और सोनू के प्रशंसक बड़ी संख्या में पहुँच चुके थे। मगर, बारिश के चलते सभी को निराशा हाथ लगी। संस्था के देव जोशी ने बताया कि मौसम में खराबी के चलते कोई अनहोनी न घटित हो, इसी डर से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। रुपए वापस मिलेंगेश्री जोशी ने बताया कि श्रोताओं को शनिवार तक टिकट के पैसे वापस मिल जाएँगे। जिसने जिस काउंटर से टिकट लिया है वह वहीं से राशि प्राप्त कर सकता है। अचानक कार्यक्रम रद्द होने की बात पर कुछ ने आशंका जताई कि सेंट्रल एक्साइज विभाग के छापा मारे जाने के कारण कार्यक्रम को रद्द किया गया है। फोटोः सोनू नाम से दो फोटो हैं एक में वह एयरपोर्ट से निकलते हुए और दूसरे में कार्यक्रम स्थल पर खाली कुर्सियाँ।
लेखक के बारे में
Naidunia