1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर
Written By Naidunia

दीवार गिरने से मजदूर की मौत

इंदौर समाचार
बायपास पर निर्माणाधीन मॉल की दिवार गिर गई जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना खजराना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम हरी पिता शशी शाह (33) निवासी जिला खगरिया बिहार है। घटना झालारिया बायपास के करीब बन रहे ट्रेजर आयलैंड मॉल में मंगलवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरु कर दी है। -नप्र
लेखक के बारे में
Naidunia