बरसते पानी में कपल ने बीच सड़क पर किया रोमांटिक डांस, वीडियो वायरल
Indore news : मध्यप्रदेश के इंदौर में बारिश होते ही एक कपल झूम उठा। गले में हाथ डाले उन्होंने 'जरा हट के जरा बच के' फिल्म के 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए' गाने पर जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में शहर के BRTS का बताया जा रहा है। सड़क पर सैकड़ों गाड़ियां गुजर रही हैं लेकिन इन सबसे बेखबर कपल अपनी ही धुन में डांस कर रहा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
एक यूजर ने कहा कि बारिश के मौसम को एन्जॉय करने का इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब प्यार किया तो डरना क्या, इस कपल को डांस करते हुए देख मन में सबसे पहला ख्याल यहीं आ रहा है।
हालांकि कई लोग सड़क पर इस तरह की हरकत से खासे नाराज दिखे। उनका कहना है कि इस तरह का प्यार केवल दिखावा होता है। यहीं लोग हैं जिनका प्यार कुछ महीनों भी नहीं टिकता।