बाणगंगा से लेकर परदेशीपुरा तक कॉलेज छात्रा और महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रोका तो बदमाशों ने तान दी पिस्तौल
इंदौर में मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। यह घटनाएं देखकर लगता है कि बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हो गए हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बच्चों के साथ घूमने निकली महिला से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी।
इसी तरह सदर बाजार और परदेशीपुरा में भी युवतियों से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए हैं। तीनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है।
बाणगंगा केस : 30 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी और उनके दोस्त के साथ पितृ पर्वत घूमने गई थी। लौटते समय लवकुश चौराहा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। साइड रास्ते से पेट्रोल पंप की ओर जाते समय बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां करते हुए महिला से अभद्रता की। विरोध करने पर एक आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने शोर मचाया तो दूसरे आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसे और बच्चों को धमकाया। शोर सुनकर पेट्रोल पंप पर लोग जुटे तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विशाल और नितिन के रूप में की है और उनकी तलाश जारी है।
परदेशीपुरा केस : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती ने राकेश उर्फ गोलू चोपदार (नंदानगर निवासी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। पूर्व में शिकायत के बावजूद वह नहीं माना। रविवार को आरोपी ने घर के बाहर आकर छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
सदर बाजार केस : इसी तरह सदर बाजार थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा ने परिचित युवक फरदीन खान के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया। इसके बाद वह लगातार मैसेज कर परेशान करने लगा और पीछा करने लगा। रविवार रात उसने छात्रा के भाई की हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
लठ लेकर दंपत्ति को धमकाया : इसके साथ ही लोगों को गाड़ी की टक्कर लगने का बहाना बनाकर आम लोगों को और बाहरी नागरिकों को लूटने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एक मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगड़दा रोड पर हुआ। यहां एक अज्ञात बदमाश ने कार में सवार एक दंपती और उनकी दो साल की मासूम बच्ची पर डंडे से हमला करने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दी, हालांकि आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। दंपत्ति कार लेकर उज्जैन से इंदौर अपने रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड देने के लिए आए थे।
Edited By: Naveen R Rangiyal