1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. viksit-uttarakhand-dhami-global-investors-summit-success

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

Pushkar Singh Dhami
Uttarakhand Development News: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि हमारी सरकार ने जमीनी स्तर पर काम करके उत्तराखंड को निवेश और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अपना पक्का इरादा दिखाया है। सफलतापूर्वक आयोजित 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के ज़रिए 3.50 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा के निवेश MOU पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि इनमें से 1 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा की परियोजनाएं आज ज़मीनी स्तर पर लागू हो चुकी हैं। ये महज़ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि रोज़गार, आर्थिक प्रगति और एक विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मज़बूत कदम हैं।

गोवा के स्थापना दिवस पर बधाई

मुख्‍यमंत्री धामी ने मनमोहक समुद्री किनारों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य को खुद में समेटे हुए गोवा राज्य के नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गोवा इसी प्रकार विकास, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रदेशवासियों का जीवन सुख, शांति, स्वास्थ्य और उन्नति से परिपूर्ण हो।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा