1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. ACP Husband Missing in Indore; Had an Argument with Wife

इंदौर में ACP के पति मिसिंग, पत्‍नी के साथ हुआ था विवाद, सरकारी जीप लेकर निकले घर से, दो टीमें तलाश में जुटीं

ACP Husband Missing
इंदौर में एक महिला ACP के पति कल रात से लापता हो गए है। पत्‍नी के साथ कहासुनी के बाद वे घर से सरकारी जीप लेकर निकले थे। जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका है। एसीपी ने आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस की दो टीमें उनकी तलाश में जुट गई है।

बता दें कि इंदौर की यह महिला ACP पीटीसी इलाके में रहती हैं। एसीपी के पति रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अचानक लापता हो गए। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शहर में पदस्थ एसीपी और उनके पति के बीच रात में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति सरकारी वाहन लेकर घर से निकल गए। एसीपी ने थाना पुलिस को बताया कि जाते समय उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई थी।

आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज : शिकायत के बाद आजाद नगर थाना पुलिसकर्मियों की टीमें बनाई गई है और उनकी तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उनकी लोकेशन राजस्थान के डग-बड़ौद क्षेत्र में मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला एसीपी भी इंदौर से डग-बड़ौद की ओर रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वे किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। मामला हाईप्रोफाइल और एसीपी के पति का होने के चलते इंदौर पुलिस के कई अमले सक्रिय हो गए हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: राजस्थान विधानसभा में बम की धमकी से हड़कंप