सम्बंधित जानकारी
- Heavy rains : भारी बारिश से गुरुग्राम में फिर से लगा जमा, नोएडा-गाजियाबाद में कल स्कूल बंद, जलजमाव से लोग परेशान
- कुबेरेश्वर धाम में हादसे के बाद भी कांवड़ यात्रा जारी, पूर्व मंत्री बोलीं, क्यों हादसे करवा रहे प्रदीप मिश्रा, भोपाल-इंदौर रूट पर जाम में फंसे हजारों वाहन
- रेड अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा पर ब्रेक, बद्रीनाथ हाईवे जाम, स्कूल-कॉलेज बंद
- सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रणेता जिम्मी मगिलिगन की 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा और संकल्प सप्ताह का सर्वधर्म प्रार्थना से समापन
- इंदौर में लेंसकार्ट शोरूम पर हिंदू फेडरेशन का जमकर हंगामा, चश्मे तोड़े, पूरे शहर के शोरूम के बहिष्कार का ऐलान
गैस लाइन खोदी, जाम लगा, स्कूली बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे, दो घंटे तक रेंगते रहे लोग
इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर गैस पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई के कारण गुरुवार को भीषण जाम लग गया, जिससे स्कूली बच्चे और वाहन चालक घंटों परेशान रहे। इस जाम को खुलवाने के लिए अधिकारी और जनता ने ऐडी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन आसानी से जाम नहीं खुल सका।
दरअसल, इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर गुरुवार की दोपहर ट्रैफिक जाम लग गया। जाम की वजह थी गैस पाइप लाइन की खुदाई। यहां नर्मदा और अवंतिका गैस लाइन डालने के उद्देश्य से की गई सड़क खुदाई पिछले 15 दिनों से आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। गुरुवार सुबह स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वाहन चालकों को एक से डेढ़ से दो घंटे तक रेंगना पड़ा। इस भारी जाम के कारण स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और कई बसें समय पर स्कूल नहीं पहुंच सकीं। ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की भारी भीड़ के बीच लोग घंटों फंसे रहे।
जाम की गंभीरता को देखते हुए जोन-4 के डीसीपी आनंद कलादगी, एसीपी शिवेंद्र जोशी और अन्य ट्रैफिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया जा सका। पुलिस ने इस दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार से खुदाई और उससे संबंधित अनुमति के दस्तावेजों की मांग की।
अन्नपूर्णा पुलिस ठेकेदार को पूछताछ के लिए थाने ले गई। एडिशनल डीसीपी संतोष कौल के मुताबिक अवंतिका गैस एजेंसी ने पाइप लाइन विस्तार के लिए पूरे चौराहे को खोदकर छोड़ दिया। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या इस कार्य के लिए वैध अनुमति ली गई थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि अनुमति नहीं पाई गई, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
राजेंद्र नगर ब्रिज से तालाब क्षेत्र और केसरबाग ब्रिज से गोपुर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। अन्नपूर्णा रोड पर क्रोमा शोरूम से हनुमान मंदिर तक सड़क की स्थिति जर्जर है और गणेश मंदिर के पास बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। खुदाई के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन या किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
Edited By: Naveen R Rangiyal