Indore भाजपा की नई टीम से नाराज हुआ खाती समाज, अध्यक्ष सुमित मिश्रा के बैनर पर पोती कालिख, पुतला भी जलाया, 20 लोगों ने दिया इस्तीफा
इंदौर में भाजपा ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। नई कार्यकारिणी में खाती समाज को स्थान नहीं मिलने पर भाजपा कार्यालय के सामने खाती समाज के लोगों ने विरोध जताया। समाज के लोगों ने कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की नेमप्लेट और चेहरे पर कालिख पोती और कार्यालय के बाहर मिश्रा का पुतला भी जलाया। खाती समाज के 20 से 25 लोगों ने इस्तीफा भी दिया। इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के करीब 9 महीने बाद आखिरकार नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री सहित कुल 33 पदाधिकारी शामिल हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें