सम्बंधित जानकारी
- indore : इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महाकुंभ, 1 करोड़ मंत्र जाप, 10 लाख हवन आहुतियां और 11,000 गोल्डन-कोटेड अष्टलक्ष्मी कलश और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
- Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान
- खनिज और पुलिस विभाग की मिलीभगत से नो एंट्री में खुलेआम खाली हो रहे 20-20 टन के रेती-गिट्टी के डंपर
- इंदौर आ जाओ, फ्लाइट, होटल बुक कर देता हूं, महिला को ऑफर देने वाला इंदौर का डांसिंग कॉप रंजीत लाइन अटैच
- इंदौर में रावण नहीं, दशहरे पर पतियों की किलर पत्नियों का होगा दहन, सोनम से लेकर मुस्कान तक बनेंगी शूर्पणखा
इंदौर में फिर हत्या, मामूली विवाद में ले ली जान, नशे में थे दोनों गुंडे, शव का कर दिया ये हश्र
इंदौर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक शख्स की हत्या कर दी गई है। घटना हीरानगर की है। यहां रहने वाले उमेश नामक युवक का शव पुलिस को नाले किनारे मिला था। उसके पेट, सीने पर घाव के निशान थे। उमेश का चीना ठाकुर, उसके भाई पप्पी व उनके साथी आशीष चौहान से विवाद हुआ था। तीनों शराब के नशे में थे
गुरुवार रात तीनों गुंडों ने मिलकर शराब पी और नशे में उमेश की हत्या कर दी। दोनों गुंडे आपस में भाई है और उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चाकू से उमेश पर हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नाले में फेंक दिया शव : विवाद के दौरान जब चीना और पप्पी ने चाकू निकाले तो वार से बचने के लिए उमेश भागने लगा। दोनों उसके पीछे दौड़े और चाकू से वार करने लगे। जब वह घायल होकर गिर पड़ा तो उसका शव नाले के पास फेंक आए। उसकी शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। इस मामले में पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पुलिस को कहा कि हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है। चाकू चीना और पप्पी ने मारे। बता दें कि दोनों के खिलाफ लसूडि़या, हीरानगर और परदेशीपुरा थाने में मारपीट, अवैध वसूली के केस दर्ज है।
Edited By: Navin Rangiyal