लंदन के मेयर सादिक खान से क्यों नाराज हैं ट्रंप, बताया दुनिया का सबसे खराब मेयर
जब राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि उनकी यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के दौरान रॉयल भोज में लंदन के मेयर में सादिक खान क्यों मौजूद नहीं थे? इस पर उनका जवाब था: मैं नहीं चाहता था कि वह वहां हों। मैंने कहा था कि उन्हें वहां न बुलाया जाए।
ट्रंप इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लंदन के मेयर, खान, दुनिया के सबसे खराब मेयरों में से एक हैं। लंदन में अपराध चरम पर है। लंदन के मेयर, खान, ने बहुत खराब काम किया है। इमिग्रेशन पर तो वह पूरी तरह से विफल हैं। मुझे समझ में आया कि वह आना चाहते थे, लेकिन मैं उन्हें वहां नहीं चाहता था। इस पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि वास्तव में वह मेरे एक मित्र हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान मूल के सादिक खान भी र्स्टामर की लेबर पार्टी से आते हैं। वे 2016 से लंदन के मेयर है। ट्रंप और सादिक खान के बीच कड़वाहट पुरानी है। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में जब मुस्लिम देशों के नेताओं पर अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाया था तो सादिक खान ने इसका कड़ा विरोध किया था। ट्रंप उन पर आतंकवाद पर बुरा काम करने का आरोप लगाया था।
edited by : Nrapendra Gupta