शक्तिशाली भूकंप से थर्राया रूस का कामचटका, सुनामी की चेतावनी
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। इसका केंद्र महज 10 किलोमीटर गहराई में था।
Russia Earthquake : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। इसका केंद्र महज 10 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के कारण रूस में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
भूकंप से कामचटका में हड़कंप मच गया। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लगातार झटकों के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि कामचटका में पिछले कई दिनों से भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं। हाल में यहां 7.4 और 8.8 तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं।
ट्रोपावलोव्स्क-कमचाट्स्की दुनिया के सबसे भूकंपीय सक्रिय क्षेत्रों में आता है। यहां प्रशांत प्लेट और उत्तरी अमेरिकी प्लेट आपस में टकराती हैं, इस वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta