मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Akshaya Tritiya Kshatriya Kushwaha Samaj samohik vivah
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 मई 2022 (17:19 IST)

अक्षय तृतीया पर क्षत्रिय कुशवाह समाज का 32 सामूहिक विवाह सम्मलेन

अक्षय तृतीया पर क्षत्रिय कुशवाह समाज का 32 सामूहिक विवाह सम्मलेन - Akshaya Tritiya Kshatriya Kushwaha Samaj samohik vivah
धार। क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र का 32वां सामूहिक विवाह सम्मलेन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ग्राम दिग्ठान जिला धार में सम्पन्न हुआ। इसमे सात जोड़े परिणय बन्धन में बंधे। गायत्री परिवार के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न करवाया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं सहित समासेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया गया। समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा व रक्त दान करने में अग्रणी युवाओं को भी समानित किया।

साथ ही 70 वर्ष से अधिक की उम्र के समाज के वरिष्ठजनो का सम्मान भी साफा बंधवा कर किया गया। इस दौरान कुशवाह महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर भाजपा जिला मंत्री पवन कुशवाह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के धार जिला सोशल मीडिया प्रभारी लोकेन्द्रसिंह चौहान, कुशवाह महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौहन, नीलेश कुशवाह, कांग्रेस नेता मनोज गौतम विजय सोनगरा, पत्रकार रणजीत मण्डलोई सहित जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर नवयुगलों को शुभकामनाएं दी।

समाज अध्यक्ष सुभाष पटेल, डॉ गिरधारीलाल सुलाखिया, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पंजराया, यशवंतसिंह सदुदिया, महामंत्री रामभरोसे वर्मा संजय कुशवाह, ओमप्रकाश बड़गुजर सहित अनेक युवाओं का विशेष योगदान रहा।