Hanuman Chalisa

शिरडी के सांईं बाबा इन पांच घरों से मांगते थे भिक्षा

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (17:10 IST)
शिरडी सांईं बाबा, साई बाबा, कोलंबा, भिक्षा पात्र, पांच घर, सखाराम पाटील शैलके, वामनराव गोंदकर, बय्याजी अप्‍पा कोते पाटील, बायजाबाई कोते पाटील, नंदराम मारवाडी
 
शिरडी के सांईं बाबा मात्र पांच घरों से ही भिक्षा मांग कर लाते थे जिसे वे एक पात्र में कुत्ते और पक्षियों के लिए डाल देते थे। वे भिक्षा मांगने इसी के लिए जाते थे। बायजा माई बाबा के लिए खुद खाना बनाकर लाती थी जिसे वे खाते थे।
 
जिन पांच घरों से भिक्षा लिया करते थे वे घर प्राय: सखाराम पाटील शैलके, वामनराव गोंदकर, बय्याजी अप्‍पा कोते पाटील, बायजाबाई कोते पाटील और नंदराम मारवाड़ी के होते थे।
 
 
सांई बाबा जिस पात्र में भिक्षा लेते थे उसे कोलंबा कहते हैं। आज भी समाधि मंदिर के पुजारी दिन में दो बार बाबा को भोग अर्पित कर थोड़ा-सा प्रसाद इस कोलंबा में डालते हैं। इस कोलंबा को द्वारकामाई में धुनि के पास देखा जा सकता है।

इसी तरह वह पत्‍थर आज भी शिरडी में मौजूद है जिस पर बाबा बैठते थे। द्वारकामाई में यह पत्‍थर आज भी रखा है। बाबा प्रतिदिन इस पर बैठा करते थे। यह पत्थर पहले लेंडी बाग में था। गांव के लोग इसका उपयोग कपड़े धोने के लिए किया करते थे। एक बार लोगों ने देखा बाबा उस पर प्रतिदिन बैठते हैं तो बाद में इस पत्‍थर को उठाकर गांववालों ने इसे द्वारकामाई में रख दिया।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 जुलाई, 2026)

29 July Birthday: आपको 29 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Purnima Gifts 2026: गुरु पूर्णिमा 2026: अपने गुरु को दें 5 में से कोई एक यादगार गिफ्ट

गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु और शिक्षक में क्या अंतर? जानिए दोनों के बीच के 10 बड़े फर्क

अगला लेख