Daily Horoscope
✕

समाज में नई जागृति लाने वाले महान संत गुरु घासीदास की जयंती

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (15:39 IST)
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गिरौद नामक गांव में बाबा गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को हुआ था। उनके पिता का नाम महंगू दास तथा माता का नाम अमरौतिन था और उनकी धर्मपत्नी का सफुरा था।
 
गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था, बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था की वजह से ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाएं, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा। गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। 
 
उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया। इसी प्रभाव के चलते लाखों लोग बाबा के अनुयायी हो गए। फिर इसी तरह छत्तीसगढ़ में 'सतनाम पंथ' की स्थापना हुई। इस संप्रदाय के लोग उन्हें अवतारी पुरुष के रूप में मानते हैं। 
 
गुरु घासीदास के मुख्य रचनाओं में उनके सात वचन सतनाम पंथ के 'सप्त सिद्धांत' के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इसलिए सतनाम पंथ का संस्थापक भी गुरु घासीदास को ही माना जाता है। बाबा घासीदासने तपस्या से अर्जित शक्ति के द्वारा कई चमत्कारिक कार्यों कर दिखाएं। 
 
पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गुरु घासीदास की जयंती 18 दिसंबर से एक माह तक बड़े पैमाने पर उत्सव के रूप में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। बाबा गुरु घासीदास की जयंती से हमें पूजा करने की प्रेरणा मिलती है और पूजा से सद्विचार तथा एकाग्रता बढ़ती है। इससे समाज में सद्कार्य करने की प्रेरणा मिलती हे। बाबा के बताए मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन में अपना तथा अपने परिवार की उन्नति कर सकता है।
 
बाबा गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को प्रेम और मानवता का संदेश दिया। संत गुरु घासीदास की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है।

Show comments

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

सभी देखें

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

अगला लेख