kundali milan
✕

कुंभ में तिल दान का लाभ

Updated: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (16:53 IST)
माघ के महीने में जब सूर्य मकर राशि में होता है, तब करोड़ों श्रद्धालु तीर्थराज प्रयाग में तिल का दान करते हैं। प्रयाग में तिलदान की बड़ी महिमा कही गई है ।

मकर संक्रांति के पर्व पर भी तिल के तेल की मालिश की जाती है, तिल मिले हुए जल से नहाया जाता है। तिल का बना हुआ उबटन लगाया जाता है, तिल का हवन किया जाता है, तिल मिला हुआ जल पीया जाता है और तिल का भोजन किया जाता है। इस दिन तिल के लड्‌डू और खिचड़ी का दान किया जाता है।

षट्‌तिला एकादशी माघ कृष्णपक्ष की एकादशी का दूसरा नाम है। इस दिन श्रद्धालु तिल मिले हुए जल से स्नान करते हैं, तिल का उबटन लगाते हैं, तिल मिला हुआ जल पीते हैं, तिल का दान करते हैं और तिल के लड्‌डू खाते हैं। ऐसा करने से उनके कायिक, वाचिक और मानसिक पाप नष्ट हो जाते हैं।

तीर्थराज प्रयाग में तिल के साथ दक्षिणा दी जाती है। बहुत से श्रद्धालु तिल के लड्‌डुओं में सिक्के रखकर उसे तैयार करते हैं। ये लड्‌डू तीर्थ पुरोहितों को दान में दिए जाते हैं। यह एक तरह का गुप्त दान है।

प्रयाग में दान की कोई सीमा नहीं है। शास्त्रों में जो दान कहे गए हैं, वे सब किसी न किसी रूप में यहां किए जाते हैं। जिन दानों की चर्चा शास्त्र ग्रन्थों में नहीं मिलती, वे भी यहां किए जाते हैं।

वाहन में पहले घोड़े, हाथी दिए जाते थे। बाद में कुछ श्रद्धालु सायकल, मोटरसायकल और कार भी देने लगे। धनी और कमाई वाले लोग जिन उपकरणों का अपनी सुविधा के लिए इस्तेमाल करते हैं, वे उनका दान इस तीर्थ में करते हैं। इस दान की मनोभावना यह है कि मृत्यु के बाद परलोक में भी ये सारे साधन उन्हें प्राप्त होते रहें।

इस मनोभावना का विस्तार अब दान में विविधता ला रहा है। तीर्थ पुरोहितों की पसन्द और तीर्थ यात्रियों की श्रद्धा के अनुसार अब ऐसी चीजें भी दान में दी जा रही है, जिनका शास्त्रों में कोई उल्लेख नहीं हो सकता।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 29 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सभी देखें

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग