Hanuman Chalisa
✕

कुंभ में 'पान' खाना पाप है...!

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2015 (15:59 IST)
ताम्बूल अर्थात् पान होता है। पान का दान करने से मनुष्य पापों से छुटकारा पा जाता है, जबकि पान खाने से पाप होता है। वह पाप पान (ताम्बूल) दान करने से नष्ट हो जाता है।

पान का पत्ता, इसके आगे का हिस्सा, इसके नाड़ी तंतु, चूना और रात के समय कत्था खाने से पाप होता है और मनुष्य को दरिद्रता भोगनी पड़ती है। इस पाप और दरिद्रता को दूर करने के लिए ताम्बूल दान करना चाहिए।
 
कुंभ के दौरान में आने वाले तीर्थयात्री को यह दान विधिपूर्वक करना चाहिए। इसके लिए मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, पंचमी, पूर्णिमा और कुंभ संक्रांति का दिन अच्छा माना गया है।
 
यह दान करने के लिए श्रद्धालु को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोना, चांदी तांबा या पीतल का पानदान बनवाना चाहिए। धनी और सम्पन्न श्रद्धालु दान के लिए सोने का पान, चांदी की सुपारी, बैदूर्य का कत्था और मोती रखकर दान करते हैं।
 
पान की संख्या एक हजार कहीं गई है। इसकी जगह सौ सुपारी और कत्था, चूना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सामान्य श्रद्धालु जड़ी सहित पान के पत्ते पानदान में रखते हैं। उसमें जावित्रि, लौंग, इलायची और सरौता रखते हैं। उसे रंगीन कपड़े से ढांक कर और सपत्नीक ब्राह्मण को दान देते हैं।

12 वर्ष पश्चात क्यों आता है कुम्भ का मेला?
जानिए महाकुंभ की पौराणिक कथाएं
 
दान देते समय ये कहते हैं- ब्राह्मण श्रेष्ठ, सब चीजों के साथ ताम्बूल मैं आपको दे रहा हूं, मुझे पाप से मुक्त कीजिए। मैंने पान का अगला हिस्सा, उसकी नाड़ी, चूना और रात के सामय कत्था वगैरह खाया है। गलियों, सड़कों, अग्निहोत्र वाले घर, देव मंदिर और शय्या पर मैंने जो पान खाया है, उससे पाप हुआ है। मेरा वह पाप नष्ट हो जाए और वेणीमाधव मुझ पर प्रसन्न हों।
 
कुंभ मेले में आकर जो श्रद्धालु स्त्री-पुरुष इस तरह ताम्बूल दान करते हैं, उनका पाप नष्ट हो जाता है। इस दान से आयु-आरोग्य, सौभाग्य, पुत्र-पौत्र और धन प्राप्त होता है। जो लोग ज्यादा चीजें नहीं दे सकते, वे अपने सामर्थ्य के मुताबिक सुपारी और फल ब्राह्मण को दान कर दें।
 
- वेबदुनिया संदर्भ 

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा