dharma sangrah
✕

शाही दहीबड़े

- शीला जैन

Written By ND
Updated: बुधवार, 17 जून 2009 (15:48 IST)
ND
सामग्री :
500 ग्राम उबले आलू, 100 ग्राम पनीर, 500 ग्राम मैदा, आधा चम्‍मच नमक। भरावन के लिए : 50 ग्राम कसा नारियल, 25 ग्राम भूने दाने, 3-4 हरी मिर्च कटी, आधा चम्‍मच सौंफ, आधा चम्‍मच नमक, आधा चम्‍मच लाल मिर्च। चटनी के लिए: 25 ग्राम गुड, 25 ग्राम इमली, अदरक, आधा चम्‍मच लाल मिर्च, आधा चम्‍मच जीरा, आधा चम्‍मच नमक, 1 चम्‍मच घी।

विधि:
मैदा, नमक, आलू व पनीर को मसलकर पेस्‍ट बना कर छोटी गोलियाँ बना लें। इन गोलियों में भरावन का तैयार मिश्रण भर लें। गर्म तेल में गोलियों को डालें व गुलाबी होने तक तलें।

चटनी की विधि:
गुड़ और इमली को आधा घंटा गलाकर, मसलकर छान लें। गर्म घी में हींग और जीरे का बघार करके गुड़-इमली का मिश्रण, ला‍ल मिर्च और नमक डालकर मिला लें। किशमिश भी डालें और थोड़ी देर उबाल आने दें। दही का पानी निथार लें और अच्‍छी तरह फेंटे।

3-4 तली गोलियाँ प्‍लेट में रखें फिर ऊपर से दही एवं इमली की चटनी बारी-बारी से डालें और पिसी हुई लालमिर्च व नमक थोड़ा-थोड़ा बुरक दें। शाही दही बड़े तैयार हैं। इन पर हरी मिर्च और धनिए की कुछ पत्तियाँ बिखेर दें और छोटे चम्‍मच लगाकर पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!