dharma sangrah
✕

लजीज दाल-बाटी

Written By WD
Updated: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (20:59 IST)
FILE


बाटी बनाने की सामग्री :
500 ग्राम गेहूं का आटा, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच अजवायन, एक बड़ा चम्मच मोयन के लिए तेल अथवा घी, नमक स्वादानुसार और पानी।

दा ल क ी सामग्री :
1 कटोरी तुवर दाल, 2 टमाटर, 3-4 लहसुन कली, 1 टुकड़ा अदरक, 1 चम्मच किसा नारियल, 2 प्याज, 3-4 हरी मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च, पाव चम्मच हल्दी, 2 बड़े चम्मच तेल, खड़ा धनिया, चुटकी भर हींग, नमक, 2 चम्मच शक्कर, एक नींबू का रस, हरा धनिया।

बाटी बनाने की आसान विधि : -
आटे में उपरोक्त सामग्री ‍डालकर मिक्स कर लें और गुनगुने पानी से गूंथ लें। 15-20 मिनट तक रखे रहने ‍दें।

उसके बाद आटे की गोल-गोल बाटियां बना कर गरम ओवन में रख दें। धीमी आंच पर बाटी को गुलाबी होने तक सेकें।

मंसूरी दाल बनाने की विधि :
कुकर में दाल को धोकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। अब हरी मिर्च, अदरक, टमाटर, लहसुन व प्याज की प्यूरी बना लें। तेल गर्म करके उसमें राई-जीरा, खड़ा धनिया, हींग, नारियल बूरा डालें। अब प्यूरी डालकर भून लें। लाल मिर्च, हल्दी डालकर ग्रेवी बना लें। उबली दाल डालकर 2-3 उबाल लें। नमक, नींबू का रस अथवा टाटरी और शक्कर डाल दें। 4-5 उबाल लेकर गैस बंद कर दें।

लीजिए तैयार है लजीज मंसूरी दाल। अब बाटी को घी में डालकर मंसूरी दाल और हरी चटनी के साथ परोसें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

अगला लेख