manglik dosh calculator
✕

बुंदेलखंडी व्यंजन : थडूला

- राजश्री कासलीवाल

Written By WD
Updated: मंगलवार, 18 मार्च 2014 (12:37 IST)
सामग्री :
500 ग्राम खड़े काले उड़द (साबु त), 4-5 हरी मिर्च, 8-9 लहसुन की कली, अदरक एक बड़ा टुकड़ा, थोड़ी-सी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

विधि :
सबसे पहले काले उड़द को पीस कर छान लें। अब हरी मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। छने हुए आटे में तैयार पेस्ट, लाल मिर्च एवं स्वादानुसार नमक मिलाकर आटा गूंथ लें। इसे 10-15 मिनट ढंककर रखें। तत्पश्चात आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लें।

अब एक कड़ाही में तेल गरम करके, कुरकुरी पूरियां तल लें और दही का रायता, हरी चटनी एवं जीरावन के साथ पेश करें। खाने में स्वादिष्ट यह थडूला (पूरियां) आपको जरूर पसंद आएंगी। एक बार ट्राय अवश्य करें।

नोट : यह एक बुंदेलखंडी व्यंजन है, जो बुंदेलखंड में थडूला के नाम से प्रसिद्ध है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ