Hanuman Chalisa
✕

दीपावली व्यंजन : चटपटी मैथी पापड़ी

Updated: बुधवार, 22 अक्टूबर 2014 (16:52 IST)
सामग्री :  
 
बेसन 150 ग्राम, मैदा 150 ग्राम, कसूरी मैथी 1 बड़ा चम्मच, अजवायन 1 छोटा चम्मच, मीठा सोडा 1/4 चम्मच, हरी मिर्च 4, अदरक 1 छोटी गांठ, नमक स्वादानुसार, जीरावन 1 चम्मच, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल।
 
विधि : 
 
अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें। बेसन और मैदा में आधा-आधा सोडा, कसूरी मैथी, नमक, अजवायन और 1 बड़ा चम्मच तेल का मोयन (मुठिया वाला) डालकर पूड़ी जैसा अलग-अलग गूंथ लें। दोनों आटे में से छोटी-छोटी दो लोई लें। 
 
मैदे की लोई पर बेसन की लोई रखें और दोनों को एक साथ पूड़ी जैसा बेलकर रोल करें। एक-एक इंच के टुकड़ों में काटें। प्रत्येक टुकड़े को हाथ से दबाकर चपटा करें। अब इन्हें गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। बटर पेपर पर निकालकर जीरावन बुरकें और मेहमानों को सर्व करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें