Daily Horoscope
✕

चटपटी मसालेदार भाखर बड़ी

Written By WD
Published: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013 (14:22 IST)
सामग्री :
300 बेसन, 125 ग्राम आटा, 2 बड़ा आलू, 2 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच हल्दी, 200 ग्राम धनिया पत्ती, 5 बड़ी चम्मच सफेद तिल, 2 चम्मच पोस्तादाना, 2 1/2 चम्मच चीनी, 2 1/2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच पिसी हरी मिर्च, 2 चम्मच गरम मसाला, 100 ग्राम सूखा कसा नारियल, 2 1/2 चम्मच तेल।

विधि :
पोस्तादाना, चीनी, नींबू का रस तथा 2 चम्मच नमक मिलाकर रख लें। आलू को कसकर तल लें तथा काट कर हरा धनिया मिला लें। एक बर्तन में 1 बड़ी चम्मच तेल में सफेद तिल, नारियल, डालकर 2-3 मिनट भूनें। इस मसाले को तले आलू में मिला लें। हरी मिर्च मिला दें।

बेसन तथा आटा मिलाकर उसमें 1 1/2 बड़ी चम्मच तेल, 1/2 चम्मच नमक तथा हल्दी मिलाकर कड़ा सान लें। इसको 10 मिनट सिल पर या इमामदस्ते में कूटें, इसकी 6 लोई बनाकर पतला बेल लें।

गरम मसाला पानी से गाढ़ा घोल लें। बेली हुई पूरी पर गरम मसाला थोड़ा फैलाकर ऊपर धनिए का मसाला 6 बराबर भाग कर एक भाग फैला दें। इसे रोल कर लें। किनारों को हाथ से दबाकर चिपका लें या जरा से पानी के हाथ से चिपका लें। उस रोल पर चाकू से 1 इंच की दूरी पर निशान लगाएं।

तेल गरम कर पूरा का पूरा ही कड़ाही में मंदी आंच में बादामी तल लें। इसे उलटें-पलटें नहीं, बल्कि झरिए से ऊपर से तेल डालें। फिर निशान पर से काटकर परोसें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया