Hanuman Chalisa
✕

चटपटा नमकीन पोहा चिवड़ा

Written By WD
Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2013 (14:56 IST)
पोहे का चिवड़ा प्रमुखता से शामिल किया जाता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी को बहु‍त पसंद आता है। इसे बनाने की विधि इस प्रकार है :-

सामग्री :
500 ग्राम पतला (नागपुरी) पोहा, एक टुकड़ा सूखा खोपरा (पतले स्लाइस में कटा हुआ), आधी कटोरी मूंगफली दाने, कुछेक मीठी नीम, तलने के लिए तेल, बघार के लिए एक-एक चम्मच हल्दी पावडर व लाल मिर्च, एक-एक चम्मच राई व जीरा, एक चम्मच खसखस, दो चम्मच ‍पिसी शक्कर, एक-दो हरी मिर्च बारीक कटी, पाव चम्मच हींग पावडर, 2 चम्मच सौफ, नमक स्वादानुसार।


FILE


विधि :
पोहे को एक कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर इतना सेंके कि वह कुरकुरा हो जाए। इसके बाद दूसरी कड़ाही में तेल गरम कर उसमें मूंगफली दाने एवं खोपरा ‍स्लाइस तलकर अलग निकाल लें।

अब एक बड़ी कड़ाही में करीब तीन बड़ी चम्मच तेल लेकर गर्म करें और उसमें राई, जीरा, मीठी नीम और हरी मिर्च डालकर तल लें। इसके बाद खसखस और अन्य मसाले डालें। इसमें सिंका हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर उसमें तली हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें।

कुछ ठंडा होने पर नमक और शक्कर डालकर ठीक से मिला दें। अगर चिवड़े में खट्टा स्वाद लाना चाहें तो एक चम्मच अमचूर पावडर या एक चुटकी टाटरी मिला दें। पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। घर आए मेहमानों का चटपटा नमकीन पोहा चिवड़ा से स्वागत करें ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति