Daily Horoscope
✕

खसखस का शर्बत

मस्तिष्क को तरावट देने वाला शर्बत

Written By WD
Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2012 (14:28 IST)
- राजश्र ी
FILE

सामग्री :
100 ग्राम खसखस के दाने ( Poppy Seeds), 1 से डेढ़ गिलास शक्कर ( Sugar), कुछेक बूंदे हरा रंग और खस का एसेंस, 1 छोटा चम्मच साइट्रिक एसिड, पानी, आइस क्यूब।

विधि :
खसखस के दानों को करीब पांच-छह घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें। अब पानी निथार कर इन्हें मिक्सी में बारीक पीस कर एक महिन कपड़े में रखकर पोटली बांध दें। शक्कर में 1 गिलास के करीब पानी डालकर उबालें व खसखस दाने की पोटली इसमें डाल दें व अच्छे से उबलने दें।

ND
शक्कर की दो तार की चाशनी बन जाने पर पोटली‍ को निचोड़ कर बाहर निकाल लें। अब साइट्रिक एसिड, हरा रंग और खस का एसेंस डालकर अच्छे से मिश्रण मिला लें। ठंडा होने पर एयरटाइट बोतल में भर कर रख दें। लीजिए तैयार है मस्तिष्क को तरावट देने वाला खसखस का शर्बत। अब इसे घर आए मेहमानों को पेश करें।

नोट : जब भी उपयोग में लाना हो तब एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच शर्बत डालकर मिलाएं और आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा खसखस का शर्बत पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया