Hanuman Chalisa
✕

स्वतंत्रता दिवस विशेष : लाजवाब मनभावन तिरंगे कटलेट

Updated: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 (12:51 IST)
सामग्री : 


 

 
1 किलो आलू, 1 किलो मटर के दाने, 1/2 किलो छेना, 1 बड़ी चम्मच मैदा, 200 ग्राम ब्रेडक्रम्स, 6 चम्मच नमक, 3 1/2 चम्मच अमचूर, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच गर्म मसाला, 1 चुटकी हींग, 2 चम्मच नीबू का रस, 1 चम्मच चीनी, 2 इंच अदरक, 9-10 हरी मिर्च, तलने के लिए तेल या घी।
 
विधि : 
 
सबसे पहले आलू को उबालकर छीलकर मैश कर लें। उसमें 2 चम्मच नमक, लाल मिर्च और नींबू का रस मिला लें। छेने में 1 चम्मच नमक, हल्दी, 1 चम्मच महीन कटी अदरक और 1 चम्मच कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
 
मटर के दानों को उबालकर मोटा पीस लें। (यदि मटर कच्चे हो तो उबालने की आवश्यकता नहीं है)। किसी बर्तन में मटर को  2 चम्मच नमक, गर्म मसाला, हींग, अमचूर और चीनी देकर 3-4 मिनट तक सेंक लें।
 
अब कटलेट के तीनों सामान अलग-अलग तैयार हैं। छेना, आलू और मटर अलग-अलग 15-15 भागों में काट लें। छेने को अंडे के आकार में बना लें। 
 
मटर को हाथ से पूड़ी सी बनाकर छेने पर अच्छी तरह लपेटें। फिर इसके ऊपर आलू की पूड़ी बनाकर लपेटें। मैदे को 1/2 कप पानी में घोलकर इसे कटलेट के चारों ओर लगाकर ब्रेड क्रम्बस में अच्छी तरह लपेटकर तेज आंच में बादामी तलें। कुछ ठंडे होने पर इन्हें तेज चाकू से बीचोंबीच आड़ा काटें। इन्हें टोमेटो सॉस के साथ खाएं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख