Daily Horoscope

रंगपंचमी पर यह ठंडाई देगी बढ़ती गर्मी से राहत, पढ़ें आसान विधि

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (15:32 IST)
thandai recipe
 
 
सामग्री :

सौ-सौ ग्राम बादाम व पिस्ता, एक लीटर दूध, आधा लीटर पानी, 500 ग्राम चीनी, 20 दाने काली मिर्च, थोड़ी-सी केसर व गुलाब जल, 5-6 देशी गुलाब की पत्तियां, 5 ग्राम इलायची दाने। 
 
विधि :

बादाम-पिस्ता को अलग-अलग 5-6 घंटे पहले ठंडे पानी में भिगो दें। गुलाब पत्ती, काली मिर्च व इलायची दाने अलग-अलग भिगो दें। जब बादाम-पिस्ता भीग जाए तो उनका छिलका उतार लें और सिल पर अलग-अलग महीन पीस लें। शेष भिगी हुई सामग्री को भी पीस लें। 
 
दूध, पानी और चीनी का मिश्रण बनाकर रख लें। पिसी हुई सारी सामग्री को मिलाकर एक साफ छनने वाले कपड़े पर रखें। अब दूध वाले मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा डालकर हाथ से रगड़ते हुए छानें। ऊपर वाले मिश्रण को दो या तीन बार छान लें। 
 
गुलाब जल में केसर घोंट लें और छनी ठंडाई में मिला लें। अब दो बर्तन की सहायता से ठंडाई को फेंट लें। ठंडी करें और रंगपंचमी पर घर आएं मेहमानों को पेश करें। 

ALSO READ: मीठी पूरन पोली से करें होली का स्वागत, पढ़ें सरल विधि

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख