kalsarpa dosh calculator
✕

हर किसी की पसंद है Spicy Chole Bhature, पढ़ें आसान विधि

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (11:40 IST)
Chole Recipe
 
छोले की सामग्री : काबुली चने 250 ग्राम, मीठा सोडा, इमली का गाढ़ा पानी।
 
छोला मसाला सामग्री : सोंठ, धनिया, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची पावडर, हल्दी, लालमिर्च, जीरा, कालीमिर्च, इन सभी को आधा-आधा चम्मच तथा एक चुटकी हींग मिक्स करके छोला मसाला तैयार करें। 
 
विधि : काबुली चने को मीठा सोडा मिलाकर 8 घंटे भिगोएं फिर कुकर में गलने तक पकाएं। जब चने गल जाएं तो उसमें नमक, इमली का गाढ़ा पानी व छोले का आधा मसाला मिलाकर 1 सीटी आने तक पकाएं। 
 
अब 1 कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके राई-जीरे का तड़का लगाएं, 2 बारीक कटी हरी मिर्च डालें और तैयार छोले का मसाला डालकर भूनें। आवश्यकतानुसार छोले का रसा तैयार करें और उसमें उबले हुए छोले डाल दें। अच्छी तरह उबलने पर उसमें हरा धनिया बुरकें। लीजिए चटपटे छोले तैयार हैं।

Chole Bhature Recipe
 
भटूरा सामग्री : 2 कप मैदा, 1 कप दही, अजवाइन, चुटकी भर बेकिंग पावडर, नमक। 
 
भटूरा विधि : 2-3 घंटे पहले मैदे में अजवाइन, बेकिंग पाउडर, नमक व दही डालकर गूंथ लें। थोड़ी देर ढंककर रख दें। अब मैदे को थोड़ा-सा तेल लगाकर मथें। फिर मैदे से मध्यम आकार की लोई बनाकर पूरी से थोड़े बड़े आकार में बेल लें और गरम तेल में मध्यम आंच पर तलते जाएं। अब गरमा-गरम भटूरों के साथ चटपटे छोले और हरी चटनी पेश करें।

ALSO READ: लिट्टी चोखा : बिहार का लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन जानिए कैसे बनाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

अगला लेख