Hanuman Chalisa

Summer Drinks: तनाव और गर्मी से राहत देंगे 5 रसीले ड्रिंक्स

गर्मी के मौसम (Summer Season) में प्यास बहुत लगती है और गला तर करने के लिए आप बार-बार पानी पीते हैं। लेकिन प्यास नहीं बुझती और बॉडी को हाइड्रेट करना भी जरूरी होता है। इसके लिए पानी के अलावा भी तरल पदार्थ की अलग-अलग वैराइटी ट्राय करके देखिए इससे आप बोर भी नही होंगे बल्कि एंजॉय करेंगे और आपके शरीर का तापमान भी संतुलित बना रहेगा।
 
यहां पढ़ें 5 खास समर ड्रिंक्स- 5 Summer Drinks
 
1 फ्लेवर्ड मिल्क या मिल्कशेक Flavored Milk shake- वैसे तो बाजार में तरह तरह के फ्लेवर्ड मिल्क उपलब्ध हैं लेकिन आप घर पर भी ये ट्राय कर सकते हैं। आप दूध में इलायची रूहअफ्जा या डाल कर पी सकते हैं या फिर किसी भी फ्रूट के साथ मिक्स कर मिल्कशेक बना सकते हैं। आप इसमें अलग-अलग फ्रूट्स के टुकडे भी डाल सकते हैं।
 
2 फ्लेवर्ड वॉटर Flavored Water- दिनभर पानी पी कर अगर बोर हो गए हैं तो पानी में अलग अलग फ्लेवर ट्राय कर सकते हैं। 1 ग्लास पानी में नींबू स्लाइस व खीरा स्लाइस डाल कर पी सकते हैं यह पानी का स्वाद भी बदल देगा और आपकी सेहत भी।
 
3 नींबू-पानी जो मन को भाए Nimbu Pani- गर्मियों में राहत पाने का सबसे आम व खास नुस्खा है नींबू पानी। नींबू पानी से भी आप अपने मूड और स्वाद के अनुसार बनाकर ले सकते हैं। यह विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है।
 
4 छाछ बनाएं मनपसंद Butter Milk- घर में अगर दही या छाछ हो तो उसे पानी डालकर थोड़ा पतला करें और आप इसे अपने अनुसार स्वाद दे सकते हैं। आप चाहे तो इसमें शकर व इलायची डाल कर लस्सी बना सकते हैं या फिर भुना जीरा काली मिर्च व काला नमक डाल कर पी सकते हैं। यह पेट में ठंडक देगा।
 
5 कैरी पना Raw Mango Cooler- खट्टा-मीठा या नमकीन कैरी पना गर्मियों में आपको लू से बचने में मदद करेगा आप चाहें तो इसे मीठा बना सकते हैं। या फिर केवल जीरा और शक्कर डालकर। इसके अलावा आप Kairy ka Pana में जीरे और काली मिर्च व काले नमक का तड़का भी लगा सकते हैं।

ALSO READ: Health Care Tips: दूध में तुलसी डालकर पीने से होंगे ये 5 लाभ, जरूर जानें

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

अगला लेख