sundarkand

कैसे बनाएं बीटरूट का स्वादिष्ट चीला, नोट करें रेसिपी

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 15 मई 2024 (18:26 IST)
Chilla Recipe
Beetroot Chilla : चुकंदर का चीला बनाना बेहद आसान है। यह चीला स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते में शामिल हो चुका है.. यह आपको भी जरूर पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के माध्यम से- 
 
सामग्री : 1 फ्रेश चुकंदर बड़े आकार का, 1/2 कप बेसन, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच पिसी काली मिर्च, 1 चम्मच सौंफ, चुटकी भर हींग, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया और तेल। 
 
विधि :
- सबसे पहले एक ताजा चुकंदर लेकर उसे धो लें। 
- उसे उसे छीलकर काट लें और उसकी प्यूरी तैयार कर लें। 
- अब एक भगोने में बेसन, सौंफ, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हींग तथा - बारीक कटी हरी मिर्च और चुकंदर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स करके घोल तैयार कर लें। 
- फिर थोड़ासा फ्रूट सॉल्ट डालें और मिश्रण में मिला दें। हरा धनिया डालें और चम्मच से घोल में मिक्स कर दें। 
- अब तवा गरम करके उसके किनारों पर तेल फैलाएं और एक बड़ा चम्मच बीटरूट का घोल लेकर अच्छे से पूरे तवे पर फैला दें।
- अब इसे धीमी आंच पर पकने दें। एक तरफ से कुरकुरा हो जाने पर इसे पलट दें, पुन: थोड़ासा तेल चीले के चारों ओर फैलाकर इसे पकने दें। 
- अच्छीतरह कुरकुरा हो जाने पर इसे एक प्लेट में निकाल लें।  
अब स्वादिष्ट बीटरूट चीले को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें। 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख