biodatamaker

मटर की इडली ठंड में सेहत और स्वाद का खजाना, जानिए चटपट रेसिपी

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (17:29 IST)
Green Peas Idli
 

- राजश्री कासलीवाल

ठंड के मौसम में हरी मटर (Green Peas) आसानी से मिलती है। जिसका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी में किया जाता है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मटर की इडली बनाने की लाजवाब रेसिपी। तो देर किस बात की ठंड के दिनों में मटर की इडली (Peas Idli) बनाएं। खुद भी खाएं और सभी को खिलाएं। तो चलिए अब रेसिपी भी जान लेते हैं- 
 
सामग्री :
2 बड़ी कटोरी इडली रवा, 1 कटोरी मटर के दाने, 1 चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, 1 कटोरी खट्टा दही, 1 चम्मच इनो सॉल्ट, नमक स्वादानुसार। 
 
छौंक सामग्री : 1 बड़ा चम्मच तेल, 1/4 चम्मच राई, 8-10 मीठा नीम के पत्ते, 4-5 हरी मिर्च (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)।
 
विधि :
* सबसे पहले इडली बनाने के लिए दही में मोटे रवा और नमक डालकर घोल लें और रख दें, ताकि उसमें थोड़ा खमीर उठ जाए। 
 
* करीब 1 घंटे बाद इसमें मिर्च-अदरक पेस्ट, इनो सॉल्ट और मटर डालकर एक ही दिशा में करीबन 5-7 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें। 
 
* अब तैयार घोल को इडली के सांचे में डालें और 20-25 मिनट तक पकाएं। 
 
* जब इडली अच्छी तरह फूल जाए तब गैस बंद करके इडली के पॉट को बाहर निकाल कर रख दें। 
 
* ठंडी होने के बाद ऊपर से छौंक लगाएं, बारीक कटा हरा धनिया बुरकाएं और स्वाद और सेहतमंद मटर की इडली का ठंड के दिनों में लुत्फ उठाएं। 
 
* चटपट तैयार की गई इस टेस्टी मटर इडली को हरी चटनी तथा नारियल की चटनी के साथ परोसें।
 
नोट 1.- आप इसे सांभर के साथ भी उपयोग में ले सकते हैं। 
 
नोट 2.- यदि आप इसे रवे के साथ नहीं बनाना चाहते हैं तो उड़द दाल और चावल के साथ भी बना सकते है। इसके लिए आपको उड़द दाल तथा चावल को रात में भिगोकर रखना होगा। 

Peas Idli Recipe 
 


ALSO READ: मूंगफली की चटनी की रेसिपी जानिए, विंटर में मजा लीजिए

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख