dharma sangrah

इस स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं चटपटा मसालेदार तिरंगा पनीर

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (12:34 IST)
सामग्री :
 

 
250 ग्राम ताजा पनीर, 75 ग्राम दही, बेसन पाव कटोरी, एक बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 2 बड़े टमाटर की प्यूरी, 1/2 छोटा चम्मच अचार मसाला, 1 चम्मच पुदीना चटनी, 3/4 चम्मच चिली सॉस, 3/4 चम्मच टोमॅटो सॉस, लाल मिर्च व गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, कटा हरा धनिया।
 
विधि :
 
सर्वप्रथम पनीर को तीन भागों में काट लें। हर परत के ऊपर पुदीना चटनी, अचार मसाला, चिली सॉस व टोमॅटो सॉस लगा लें और उसे एक के ऊपर एक रखें। तत्पश्चात बेसन, तेल, नमक, लाल मिर्च व गरम मसाला मिलाएं तथा घोल को 5 मिनट तक हिलाएं। अब इसमें पनीर को डुबो कर डीप फ्राई कर लें। उसके बाद उनको दो भागों में काट लें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरा तड़काएं, उसमें लहसुन-अदरक पेस्ट  डालें तथा टोमॅटो प्यूरी डालकर तेल छोड़ने ‍तक पकाएं। अब दही को फेंट कर उसमें डालें और ऊपर से तले हुए रंगबिरंगी पनीर को डालकर एक-दो उबाली ले लें।

अगर पानी की अतिरिक्त आवश्यकता हो तो डालें अन्यथा नहीं। ऊपर से कटा हरा धनिया बुरकाकर गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ चटपटा और मसालेदार तिरंगा पनीर पेश करें। 
 
- RK 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख