dharma sangrah
✕

निमाड़ का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है मक्का के पानिये

Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (11:57 IST)
सामग्री : 
 
मक्का का आटा, दूध, पानी, शक्कर, नमक व हरे पत्ते (बड़, अकाव या खाकरी)।
 
विधि : 
 
सर्वप्रथम आटे में स्वादानुसार नमक व शक्कर डालकर दूध मिश्रित पानी से आटे को थोड़ा गिला गूंथे लेते हैं। थोड़ी देर लगा रहने के पश्चात खाकरी के एक हरे पत्ते पर गूंथे आटे की थोड़ी बड़ी लोई बनाकर थेंप देते हैं। दूसरा पत्ता ऊपर से रख देते हैं। 
 
इस तरह पानिया बनाकर कंडे में सेंक लेते हैं। पानिये की सिकाई पत्ते के भीतर ही होती है। दोनों पत्तों के जलने तक पानिया सिक कर तैयार हो जाते हैं। पानिये ओवन पर भी सेंके जा सकते हैं। 
 
तपश्चात घी से अच्छी तरह चुपड़ कर तुअर दाल, जो कि अपने घरों में बनाते हैं, बनाकर दाल के साथ चूरकर खाया जाता है। साथ में लहसुन चटनी, प्याज, नींबू हो तो वाह स्वाद के क्या कहने। लीजिए निमाड़ का सबसे लोकप्रिय व्यंजन मक्का के पानिये तैयार है।

ALSO READ: Quick winter recipes: सर्दियों के दिनों में क्या आपने कभी खाई है मैथी-मक्का की मिस्सी रोटी, नहीं तो एक बार अवश्य ट्राय करें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख