Hanuman Chalisa

लहसुन की चटनी है राजस्थान का प्रसिद्ध व्यंजन, चटपटी झन्नाट ऐसी कि आप भी कह उठेंगे आह मजा आ गया!

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (13:02 IST)
ठंड के दिनों में अधिकतर घरों में लहसुन की चटनी खाई जाती है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजन है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और लाभकारी भी है, क्योंकि लहसुन की प्रकृति गरम मानी जाती है इसलिए सर्दियों में लहसुन का प्रयोग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। लहसुन की चटनी को बाजरा और मक्के की रोटी के साथ भी पसंद किया जाता है। 
 
सामग्री : 
50 ग्राम खड़ी लाल मिर्च, 1 लहसुन की कली (बड़े आकार की), 1 चम्मच जीरा, पाव चम्मच हींग, 1 टुकड़ा अदरक, नमक स्वादानुसार, पाव चम्मच शकर और थोड़ा-सा तेल। 
 
विधि :
सबसे पहले लाल मिर्च के डंठल तोड़ लें और रात्रि में एक बर्तन में भिगोकर रख दें। सुबह मिर्च का सारा पानी निथार लें। अब लहसुन की कलियों के छिलके उतार लें।
 
फिर मिक्सी में सबसे पहले लहसुन को हल्का-सा पीस ले और लाल मिर्च डालकर उपरोक्त मसाला सामग्री डाल दें। अब अच्छी तरह बारीक महीन चटनी पीस लें। तैयार चटपटी झन्नाट लहसुन की चटनी को बाजरा, ज्वार या मक्का की रोटी गरमा-गरम रोटी के साथ परोसें। इसके साथ अगर कटी प्याज मिल जाएं तो वाह क्या कहनें।

ऐसी स्वादिष्‍ट और लाभकारी चटनी ठंड के दिनों में खाने का जायका बढ़ा देती है। आप भी अवश्‍य ट्राय करें।

ALSO READ: मक्का दी रोटी और सरसों दा साग, सुगंध से ही ललचाएगा जी, मन कहेगा वाह! क्या स्वाद है...
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

अगला लेख