dharma sangrah

घर में कैसे बनाएं स्पंजी खमण, जानिए आसान विधि

Updated: सोमवार, 13 मार्च 2023 (15:06 IST)
Khaman recipe 
 
सामग्री :
 
200 ग्राम बेसन, 1 पैकेट ईनो या 1/2 छोटा चम्मच सोड़ा, 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्‍ट, 3 चम्मच गर्म किया हुआ तेल, 1/4 चम्मच राई, कुछेक मात्रा में मीठा नीम पत्ता, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, नमक स्‍वादानुसार। 
 
विधि : 
 
- सबसे पहले बेसन में नमक, हरी मिर्च का पेस्ट और गरम तेल डालकर घोल बनाएं तथा खूब अच्छे से फेटें।  
 
- फिर इनो डालें और अच्छी तरह फेंट कर एकजैसा घोल तैयार कर लें। 
 
- अब खमण के सांचे में नीचे के तल में पानी डालकर गरम रख दें। 
 
- खमण की प्लेट में चारों तरफ तेल का हाथ लगाकर उसमें आवश्यकतानुसार बेसन का घोल डालें और ढंक कर पकाएं। 
 
- करीब 15-20 मिनट धीमी आंच पर पकने के बाद सांचे का ढक्कन खोलकर एक चाकू की सहायता से खमण को चेक कर लें। 
 
- यदि आपके खमण अच्छी तरह फूल कर स्पंजी हो गए हैं तथा चाकू में घोल नहीं चिपक रहा है तो समझ लीजिए कि आपके लजीज स्पंजी खमण तैयार है। 
 
- अब गैस की आंच बंद करके खमण को सांचे से बाहर निकाल कर ठंडा होने दें। 
 
- अब छौंक के लिए एक अलग पैन में 1 चम्मच तेल गरम करके राई तड़काएं, मीठा नीम डालें। 
 
- अब उस छौंक में थोड़ीसी शकर और थोड़ा पानी डालें और अच्छीतरह शकरयुक्त पानी उबल जाने पर ढोकले में चारों तरफ फैलाते हुए डाल दें। 
 
- फिर ऊपर से हरा धनिया से सजाएं और तैयार स्पंजी खमण को तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

राजश्री 

Khaman recipe
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख