Daily Horoscope
✕

करवा चौथ विशेष व्यंजन : कुरकुरी नमकीन कचोरी

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (15:40 IST)
सामग्री : 
1 कटोरी मैदा, 1 कटोरी गेहूं का आटा, 2 चम्मच मोयन का तेल, नमक, अजवाइन। 


 

भरावन सामग्री :
1 कटोरी बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा, सौंफ, तिल्ली, धनिया, गरम मसाला, मोयन का तेल। 
 
विधि : 
सर्वप्रथम आटे में सब सामग्री मिलाकर पूड़ी जैसा आटा गूंथ कर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब बेसन में सारे मसाले और इतना मोयन डालें कि उसकी गोली बन जाए, उसे अच्छीतरह मिक्स करके छोटी-छोटी गोलियां बना लें। 
 
अब आटे की लोई बनाकर पूरी बेलें, फिर उसमें बेसन की गोली रखकर हाथ से गोल-गोल दबाते हुए कचोरी बना लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर कचोरी कुरकुरी होने तक तल लें। गरमा-गरम कचोरी को चटनी के साथ पेश करें। 
 
इस कचोरी की खास बात यह है कि इन्हें आप सात-आठ दिनों तक आसानी से उपयोग में ला सकते हैं। आप चाहे तो इसमें चाट की सामग्री डलकर भी खा सकते हैं। 

- राजश्री 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख