suvichar

Tulsi ki Chutney : चटपटी और सेहतमंद तुलसी की चटनी

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (14:53 IST)
Tulsi ki Chutney
 

सामग्री : 
 
आधा कप ताजा हरा धनिया, 2 कप ताजी तुलसी की पत्तियां, 3 हरी मिर्च, 5 लहसुन की कलियां, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले हरा धनिया और तुलसी की पत्तियों को धोकर अच्छीतरह साफ कर लें। लहसुन में हरी मिर्च, नमक और जीरा डालें और नरम होने तक कूट लें, फिर उसमें तुलसी की पत्तियां और हरा धनिया मिला दीजिए। 
 
अब इन्हें मिलाकर चटनी की तरह पीस लीजिए। इसमें ऑलिव ऑइल मिलाएं और पुनः अच्छी तरह बारीक होने तक पीसिए। लीजिए, आपकी चटपटी और सेहतमंद तुलसी की चटनी तैयार है। इस चटनी को खुद भी खाएं और परिवारवालों को भी खिलाएं।

- राजश्री कासलीवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख